छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

सूरजपुर: सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक, 6 पैरामीटरों में शत-प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य तय

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत 6 निर्धारित पैरामीटरों की 100% संतृप्ति सुनिश्चित करने को लेकर एसडीएम ललिता भगत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

सूरजपुर: सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक, 6 पैरामीटरों में शत-प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित 6 पैरामीटरों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राज.) श्रीमती ललिता भगत की अध्यक्षता तथा जनपद पंचायत प्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में जनपद पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, पीएचई एवं स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक फेलो उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कम प्रगति वाले विभागों की पहचान कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए गए।

एसडीएम श्रीमती ललिता भगत ने निर्देश दिए कि सभी विभाग तय समय-सीमा में 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करते हुए साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!