छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अरुण साव का पलटवार : बोले- सीएम दिखावा ना करें, छत्तीसगढ़ में पहले भी मनाया जाता रहा हरेली त्योहार

रायपुर। प्रदेशभर में आज यानी सोमवार को धूम-धाम से हरेली तिहार मनाया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री निवास में आज भव्य साज सज्जा के साथ हरेली का त्यौहार मनाया गया। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी महिला मोर्चा ने हरेली का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए। साथ ही बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं भी मौजूद रहीं। इस दौरान अरुण साव और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हल और कृषियंत्रों की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और फसलों में अच्छी पैदावार की कामना की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हरेली तिहार के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि, किसान खुश हो, तभी इस त्योहार का असली मकसद पूरा होता है। हमने किसानों के दुख-दर्द को हमेशा से समझा और उनके लिए कार्य किया है। किसानों से 20 क्विंटल धान खरीदा, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इसी वजह से आदिवासी क्षेत्रों में भी उल्लास का माहौल बना हुआ है। सीएम बघेल के भारतीय जनता पार्टी के दिखावा न करें वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, सीएम भूपेश बघेल दिखावा ना करें, हरेली का त्यौहार सीएम भूपेश बघेल के आने के बाद से मना है, ऐसा नहीं है। हमारी संस्कृति और सभ्यता समृद्ध है। यानी पहले से छत्तीसगढ़ में हरेली बनाई जाती है और आदिवासियों का सम्मान पहले से होता आया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!