Advertisement

जिले में कला जत्था व एलईडी वाहन के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार प्रसार

योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आमजनों को किया जा रहा प्रोत्साहित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक हितैषी कल्याणकारी योजनाओं का कला जत्था एवं एलईडी वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कला जत्था व प्रचार वाहन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी विकासखंडों के दूरस्थ ग्राम पंचायतों, पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कराकर उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़ने एवं अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कला जत्था की टीम में लोक कलाकारों द्वारा स्थानीय बोली में आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दे रहे है, इसी प्रकार एलईडी प्रचार रथ में लघु चलचित्रों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोक कलाकारों एवं एलईडी वाहन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जिले के कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पतरापाली, नकटीखार, गोढ़ी, करूमौहा, रजगामार सहित अन्य गांवों में कार्यक्रम कर ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
जिसमें किसानों से किए वादा अनुरूप विपणन वर्ष 2023-24 में 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है, 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रुपये का भुगतान, महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए सहायता राशि वितरण, प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख जरूरत मंद परिवारो के आवास निर्माण की स्वीकृति, तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे श्रमिकों की पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए, रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन जैसे अन्य योजनाओं की जानकारी शामिल है। प्रचार टीम द्वारा आगामी दिनों में दूरस्थ ग्रामों में घूमकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57