छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

Electric Bus : सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी ई-बसें, 5 चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे, टेंडर हुआ जारी…

रायपुर। Electric Bus राजधानी रायपुर की सड़कों पर अब जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। दिन-ब-दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोगों के सुविधाओं में बढ़ोतरी करने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर ये निर्णय लिया गया है। शुरुआत में 10 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके बाद और बसें खरीदने का निर्णय लिया जाएगा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत, इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए 10 ई बसें खरीदी जाएंगी। इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

5 चार्जिंग प्वाइंट भी बनेंगे
शहर के पांच स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने की भी तैयारी है। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है, जिसके लिए तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए भी जगह चिन्हांकित कर ली गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जिसे चुना जाएगा, उसे तीन महीने की समय सीमा के भीतर बसें उपलब्ध करानी होंगी। ये बसें वाहन प्रदूषण के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा इस कदम से डीजल पर हो रहे भारी खर्च को रोकने में मदद मिलेगी। बसें पूरी तरह से बिजली से चलेंगी, जिससे शोर और प्रदूषण छुटकारा मिलेगा। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक बसें सफल होंगी और बजट की उपलब्धता के अनुसार सभी डीजल बसों को बदल दिया जाएगा।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!