ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मोदी सरकार महंगाई रोकने में असफल, 1 साल में दूध के दाम में 8 रु. प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई

रायपुर। दूध के दाम में 3 रू. प्रति लीटर वृद्धि होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम करने का दावा कर सत्ता में आये मोदी सरकार 9 साल में महंगाई को नियंत्रित करने में असफल साबित हुयी है। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में महंगाई कम होने के बजाये महंगाई में चौतरफा वृद्धि हुआ हैं। बीते 1 साल में दूध के दाम में लगभग 8 रु. से अधिक की वृद्धि हुई है। बजट के दूसरे दिन ही दूध के दाम में प्रति लीटर 3 रु. की वृद्धि हो गई है। दूध, दही से लेकर पुस्तक, कापी तक खाद्यय सामाग्रीयो के दामों में हुयी वृद्धि के प्रमुख कारण मोदी सरकार द्वारा लगायी गयी जीएसटी है। दूध दही पर लगाए गए 5 पर्सेंट जीएसटी के चलते दूध दही के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीए शासन काल में एलपीजी सिलेंडर वर्ष 2014 में 410 रू. प्रति सिलेंडर थी जो वर्ष 2023 में 1153 प्रति सिलेंडर कीमत में 170 प्रतिशत की वृद्धि, पेट्रोल 2014 में 71 रू. प्रति लीटर थी जो वर्ष 2023 में 102 रू. प्रति लीटर, कीमत में 41 प्रतिशत की वृद्धि, डीजल वर्ष 2014 में 57 रू. प्रति लीटर थी जो वर्ष 2023 में 95 रू. प्रति लीटर कीमत में 75 प्रतिशत की वृद्धि, सरसों तेल वर्ष 2014 में 90 रू. प्रति किलो थी, जो वर्ष 2023 में 200 रू. प्रति किलो कीमत में 122 प्रतिशत की वृद्धि, आटा वर्ष 2014 में 22 रू. प्रति किलो थी जो वर्ष 2023 में 35-40 रू. प्रति किलो कीमत में 81 प्रतिशत की वृद्धि, दूध वर्ष 2014 में 35 रू. प्रति लीटर थी जो 2023 में 60 रू. प्रति लीटर कीमत में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह सब्जियों की कीमतों में 35 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। नमक 41 प्रतिशत महंगा हुआ है। दालें 60-65 प्रतिशत तक महंगी हो गई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!