छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

शिक्षा मंत्री ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल वाड्रफनगर का किया निरीक्षण

विद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के दिये निर्देश

रायपुर : शिक्षा मंत्री ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल वाड्रफनगर का किया निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अध्यापन कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, बॉयोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री लैब तथा लाईब्रेरी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे निर्माण एवं रंग-रोगन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार, वनमण्डाधिकारी विवेकानन्द झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक रामप्रकाश जायसवाल और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ललित पटेल उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!