Advertisement

सायबर सेल एवं देवरबीजा पुलिस ने 3 जुआडियों से 15080 रूपये एवं तास किया जप्त

सायबर सेल एवं देवरबीजा पुलिस ने 3 जुआडियों से 15080 रूपये एवं तास किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 29 फरवरी को चौकी देवरबीजा क्षेत्रांतर्गत के ग्राम निनवा के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैैं की सुचना पर सायबर सेल एवं चौकी देवरबीजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर 3 जुआडियों को पकडे। जिसमें 1 प्रकरण दर्ज कर 3 जुआडियों निलेश वर्मा उम्र 25 साल साकिन निनवा चौकी देवरबीजा, चैतन्य प्रकाश साहू उम्र 32 साल साकिन भेडनी चौकी देवरबीजा, यशवंत वर्मा उम्र 38 साल साकिन बहेरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 15080 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि उदल राम तांडेकर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, भागवत सिंह, आरक्षक राजेश ध्रुव, मोती जायसवाल, सौरभ सिंह, प्रवीण वर्मा, रमेश चंद्रवंशी, रामेश्वर पटेल एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57