Advertisement

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर जिला सरगुजा से अनिल पांडेय, धनेश्वर प्रताप सिंह को निलंबित नही करने पर आंदोलन की मांग।

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर जिला सरगुजा से अनिल पांडेय, धनेश्वर प्रताप सिंह को निलंबित नही करने पर आंदोलन की मांग।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo


सरगुजा: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लेख है कि छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी जिला सरगुजा की बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय से संघ के जिला शाखा सरगुजा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा डेलीगेशन कर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अनिल पांडेय, धनेश प्रताप सिंह एवं साथियों द्वारा संगठन के प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव स्वास्थ्य विभाग के विरूद्ध पैसा लेने के संबंध मे झूठी शिकायत कर समाचार पत्रों मे प्रकाशन कराकर स्वास्थ्य विभाग एवं आनंद सिंह यादव जी की छवि धुमिल करने, कार्यालय मे आकर शासकीय कार्य मे बाधा डालने एवं एमआर बिल का प्रभार अपने साथी फर्मासिस्टों को देने एवं अवैध पैसा चंदा के नाम पर उगाही करने रास्ता रोककर गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देने तथा पांच स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही झूठा आरोप लगाकर समाचार पत्रों में प्रकाशन कराकर जांच समिति पर दबाव बनाने जैसे अनैतिक कृत्य के लिए, अनिल पांडेय, धनेश प्रताप सिंह का संगठन घोर निंदा करते है और आनंद सिंह यादव द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अखबार में प्रकाशित सभी आरोपो का खंडन किया गया। आनंद सिंह यादव, प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष के रिपोर्ट पर उन दोनों के विरूद्ध थाना मणिपुर मे अपराध धारा 341,294,506, भादस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कराने पर अनील पांडेय उनके अन्य साथियों के द्वारा ड्यूटी छोड़कर मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर आकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दबाव बनाने, विवाद करने तथा अपना व्यक्तिगत द्वेष निकालने हेतु अपने संघ के लेटरपेड में झूठा शिकायत पत्र वरिष्ठ कार्यालय में बार-बार देकर अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर जांच प्रभावित करने कार्यालय में अशांति उत्पन्न कर माहौल खराब किया जा रहा है जिससे कार्यालीयन कार्य करने मे कर्मचारियों को अशांति महशुस हो रहा। उनके द्वारा अपनी पद स्थापना नियम विरुद्ध फुन्दूरडीहारी नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र मे एटेचमेंट कराया गया है, अटेचमेट समाप्त करते हुए अनिल पांडेय एवं धनेश प्रताप सिंह द्वारा बार-बार विभाग में ऐसा कृत्य के लिए नियमानुसार तत्काल निलंबित करते हुए उपरोक्त समस्त बिंदुओं पर जांच कर सेवा से पृथक करने मांग संगठन करता है तथा दर्ज एफआईआर पर गिरफ्तारी कृपा की जावे। कार्यवाही नही करने पर दिनांक 11.03.2024 को मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कार्यालय बंद कर हड़ताल पर बैठेने हेतु बाध्य होंगे कहा गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सुधीर राणा, अजय शुक्ला, जिला सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, संगठन सचिव राकेश पुरी, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57