
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात का तापमान घटा, कहीं-कहीं घना कोहरा
राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात का तापमान घटा, कहीं-कहीं घना कोहरा
जयपुर, राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई और कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा दर्ज किया गया है।.
जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में घना कोहरा छाया रहा और राजधानी में दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई जिससे राहगीरों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पडा।.











