नाबालिग से जबरन अनाचार के मामले मे आरोपी गिरफ्तार।

नाबालिग से जबरन अनाचार के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले मे आरोपी कों किया गया गिरफ्तार।
थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सरगुजा // थाना सीतापुर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की प्रार्थिया कों बताई कि सागर सिंह द्वारा नाबालिग बालिका कों बहला फुसला कर कई बार जबरन अनाचार किया गया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 63/24 धारा 376,376(3),376(2) (एन) भा.द.वि. पोक्सो एक्ट की धारा 5,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश किया गया, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी सागर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन नकना पटेलपारा थाना सीतापुर कों पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना सीतापुर से सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, शशिप्रभा दास,महिला आरक्षक लक्ष्मनिया टोप्पो, आरक्षक पंकज देवांगन, संजय एक्का, संजय एक्का, धनकेश्वर यादव, मनोहर पैकरा शामिल रहे।