Advertisement

क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायन सिंह कोयलांचल के जनप्रीनिधियों से की मुलाकात

क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायन सिंह कोयलांचल के जनप्रीनिधियों से की मुलाकात

कोयला कबाड़ चोरी से बच्चों को दूर रखने की अपील, लोगों ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर-कोईलांचल बिश्रामपुर के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में एसईसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायन सिंह ग्रामीणों के बीच सीधी संपर्क कर अपने बच्चों से खदान क्षेत्र से चोरी न करने की अपील की है। ग्रामीणों ने भी अपने बच्चों को चोरी से दूर रखने का आश्वासन दिया है
जानकारी के अनुसार एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के कूमदा, विश्रामपुर, शिवनंदनपुर ,कुंज नगर , पुहपूटरा आदि ग्रामपंचायतों के गणमान्य नागरिकों से सीधा संपर्क कर खदान क्षेत्र से कोयला कबाड़ चोरी की चोरी जैसी घटनाओं से दूर रहने की समझाइए देते हुए क्षेत्री सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि चोरी की घटना सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर का अपराध है ।आजकल बच्चे पढ़ाई लिखाई छोड़कर कोयला कबड्ड चोरी करने के अवैध कारोबार में लिप्त होकर अपने आने वाले भविष्य को बर्बाद करते हैं। कोयला तस्कर बच्चों को अल्पकालीन लाभ देकर उनसे अवैध कार्य करने हेतु प्रेरित करते है जो कानून एवम सामाजिक अपराध है ।आज के बच्चे कोयला तस्करों के झांसी में आकर अपना भविष्य को खराब कर लेते हैं जिससे वह अपराध की क्षेत्र में धीरे-धीरे चलते जा रहे एवं फसते जा रहे हैं ।माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें उन्हें पढ़ाई लिखाई करा कर आगे बढ़ाएं ,उनकी इस कार्य में एसईसीएल प्रबंधन भी मदद करेगी ।चोरी तस्करी से दूर अपने बच्चों को रखें। नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण सिंह ने पूहपुटरा स्कूल प्राचार्य एवं स्टाफ़ से मुलाक़ात कर चोरी में सम्मिलित बच्चों को समझाने का आग्रह किया । पूहपुटरा सरपंच फूलमती ने क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी को अस्वस्थ किया कि हमारी कोशिश होगी कि पंचायत के बच्चे किसी भी गलत कार्य में सम्मिलित न हो इसके लिए ग्राम वासियों के साथ अभियान चलाएंगे। बच्चों में जागरूकता लाएंगे जिसमें एसईसीएल प्रबंधन के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो हम चाहेंगे कि प्रबंधन भी हमारे इस अभियान में हर संभव मदद करें। सरपंच ने कहा कि हम इस बात को मानते हैं कि जिन क्षेत्रों में खदाने खुलती है वहां विकास के साथ-साथ अपराध भी पनपत्ति है। हम सब मिलकर इस अपराध को होने नहीं देंगे इस ओर हम सब मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्षेत्री सुरक्षा अधिकारी को ग्रामीणों ,सरपंच एवं विद्यालय के शिक्षकों ने भी सहयोग करने की बात कही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47