Advertisement

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा आयोजित होली मिलन एवं रंग पंचमी में पहुंचे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा आयोजित होली मिलन एवं रंग पंचमी में पहुंचे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता

भारत वर्ष का प्रत्यक त्योहार भाई चारा का संदेश देता है -लक्ष्मी

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री द्वारा क्षेत्र के पिलखा क्षीर परिषर में रंग पंचमी का आयोजन किया जिसमे फाग गीतों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाई तथा एक दूसरे को होली की दी बधाई। होली के पांचवें दिवस मनाए जाने वाले रंग पंचमी की बधाई दी और मुंह मीठा कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार भटगांव विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा अपने शुभचिंतकों के लिए रंग पंचमी मिलन समारोह का आयोजन किया था जिसमे भटगांव विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे सरगुजा संभाग के भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक पिलखा क्षीर पहुंचे जहां जमकर रंग गुललों के साथ होली खली। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों का त्यौहार भाईचारा का प्रतीक होली एवं रंग पंचमी उत्सव का एक दूसरे की बधाई दी। आयोजन में सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्साह दिखते ही बन रहा था ।महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ों के साथ जमकर रंग गुलाल उड़ाई एक दूसरे को गुलाल लगाइए और बधाई दी। पुरुषों ने भी जमकर होली खेली। पुरुषों कि टोली ने होली गीतों का प्रस्तुति दी।
उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने होली एवं रंग पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि आपके जीवन में हमेशा ईश्वर रंग रूपी खुशहाली भरते रहे। हम सब ईश्वर के संतान है ईश्वर हम सब पर दया का रंग बरसाए यही मैं कामना करती हूं। होली के त्यौहार हमारे धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है जो वर्षों से मनाते आ रहे हैं ।भारतवर्ष का प्रत्येक त्यौहार अपने पीछे बहुत महत्वपूर्ण संदेश देता है हर त्यौहार का अपना एक कारण है होली के त्यौहार बुराई पर अच्छाई का त्यौहार है हमें अपने बुराइयों को त्याग करना चाहिए और नई उमंग के साथ गांव जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय प्रगति के लिए हम सब एक दूसरे के हाथ पड़कर आगे बढ़े। भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को बनाए रखें। मोदी जी इसके लिए कार्य में लगे हुए हैं। हम सब उनको मजबूती प्रदान करें तभी अपना देश कि प्रगति हो सकेगा। आज अपने भाइयों एवं बहनों के साथ उमंग एवं उत्साह का त्यौहार एक साथ मनाने की इच्छा हुई, इसी कड़ी में यह आयोजन है। हम सब अपनी बुराइयों को त्याग करके देश की समृद्धि एवं विकास के लिए संकल्प ले। आज के आयोजन में उड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी , भैयाथान भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तंडय साहू, शिवनंदनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देव धन बिछिया ,भटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े बिहारपुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बेस ,लॉटरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे थे। ओमप्रकाश राजवाड़े, ओमी,।श्रीमती श्याम पांडे श्याम पांडे, मोहनी झा सहित इंजीनियर विनय सिंह ,रितेश जायसवाल , कृष्ण कुमार गोयल बल्लू ,सीती कांत स्वाई , मोहनी झा, मनी बग्गा, अवनीश सिंह विधायक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ,नेता एवम ग्रामीणउपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47