Advertisement

व्यवसायिक केन्द्रों, अस्पताल और आवश्यक जगहों में जागरूकता का सील लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

व्यवसायिक केन्द्रों, अस्पताल और आवश्यक जगहों में जागरूकता का सील लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिलें में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैैं और जिलें में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने जागरूक किया जा रहा हैं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों तक मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता के तहत एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता स्लोगन संकल्प एक अभियान शत प्रतिशत हो मतदान एवं 7 मई मतदान अवश्य करें सूचना युक्त सील बनाकर सभी शासकीय जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट एवं जनरल स्टोर से जनरेट बिल में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन युक्त सील लगाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। इससे मेडिकल पर्ची एवं दुकान से प्राप्त बिल में जाने से लोगों को आसानी से मताधिकार की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा लोगों को मतदान जागरूकता हेतु सभी अलग अलग साइज में बैनर पोस्टर बनवाकर सभी राशन दुकानों में लगाने, सभी जनपद पंचायत और नगरीय निकाय अंतर्गत मुख्य चौक चौराहा भीड़ वाले स्थान में, सभी बैंकों में और सभी पेट्रोल पंप में अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु निर्देशित किया गया हैैं। साथ ही मतदाता मतदान दिवस में वोटिंग करने के लिए जागरूक हो रहे है। जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों के तहत रबर स्टाम्प सील के माध्यम से जन जन तक शत प्रतिशत मतदान का संदेश निरन्तर दिया जायेगा। मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान में शासकीय संस्थानों सहित निजी संस्थान भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। इसके तहत अस्पताल के ओपीडी पर्ची में, निजी स्टेशनरी मार्ट, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर जैसे संस्थानों में ग्राहकों को दिए जाने वाले बिल में मतदाता जागरूकता का सील लगाया जा रहा हैैैं। स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी पर्ची में सील लगाया जायेगा, जिसके माध्यम से भी जागरूकता बढ़ेगी। बेमेतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान की तारीख 7 मई भी अंकित किया गया है। जिससे लोगों को अपने क्षेत्र में मतदान दिवस की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47