Advertisement

मानस गान प्रतियोगिता से युवा पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति से जुड़ने का मिलता हैं अवसर – योगेश तिवारी

मानस गान प्रतियोगिता से युवा पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति से जुड़ने का मिलता हैं अवसर – योगेश तिवारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा के ग्राम मौहरेंगा, सोरला में मानस मण्डली द्वारा तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना किया। आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की मानस मंडलियों ने भाग लिया। यहां मानस मंडलियों ने प्रभु श्रीराम की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मानस गान प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों से आई मंडलिया प्रभु श्रीराम व रामायण के पात्रों का अपने मंचन के माध्यम से बखान करते हैं। जिससे आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन जरूरी है, ताकि पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे युवा पीढ़ी अपनी धर्म और संस्कृति को जाने। आयोजन में ग्राम कौशलपुर मोहरेंगा सरपंच कामताप्रसाद सिन्हा, तिहारू सिन्हा, भीष्म यदु, अनंदीय सिन्हा, बेनीराम साहू, का सिन्हा, चेतन सिन्हा, हरिचंद्र साहू, लवकुस साहू, बलदेव ठाकुर, तामेश्वर सिन्हा, सतीश साहू, रामगोपाल साहू, रामकुमार साहू, भागवत साहू, सरपंच हरसेवक सिन्हा, उपसरपंच मोतीलाल साहू, रोहित माहेश्वरी, बृजेश शर्मा, शिवझड़ी सिन्हा पार्षद बेरला, प्रभुराम, नोकेश्वर, लीलाराम, पूर्णिमा, प्रमिला मरकाम, रामायण समिति अध्यक्ष हेमकुमार साहू, मिश्रीलाल साहू, संजू यादव, माहंगू राम साहू, गांव सियान प्रमुख रामलाल साहू, धनेश साहू, डॉक्टर परमानंद, वीरेंद्र साहू, पूनाराम साहू, हेमलाल साहू, भूपेंद्र साहू, मनहरण साहू, विमला बाई साहू आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47