Advertisement

सत्संग के बिना मानव जीवन हैैं व्यर्थ – आशीष छाबड़ा

सत्संग के बिना मानव जीवन हैैं व्यर्थ – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मटका में आयोजित सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास साहब सत्संग समारोह में मुख्य अतिथी के रूप में आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक बेमेतरा शामिल हुए। सर्वप्रथम सदगुरू कबीर साहब, पंश्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब, गुरु गोसाई डा.भानुप्रताप साहेब के श्री चरणों के पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना एवं गुरु गोसाई तुलसी दास साहेब से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि सत्संग के बिना मानव जीवन व्यर्थ हैं। श्री सद्गुरु कबीर साहब ने बताए हैं कि हरि भजन, साधु संगत, दया, दीन, उपकार जीवन मे पांच अनमोल रत्न हैं, ये गुण हर मानव में होना चाहिए। पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनिनाम साहब के बताए सत्य के मार्ग मे चल के हम सभी को अपने मानव जीवन को सफल बनाना है, सद्गुरू कबीर साहब ने मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य का मार्ग दिखाया और सद्मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सदगुरु कबीर साहब की अमृत वाणी आज भी साहित्य की अनमोल धरोहर हैं, सद्गुरु कबीर साहब समाज में फैले आडंबरों के सख्त विरोधी थे, उन्होंने लोगों के बीच से छूआछूत जात पात जैसे कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया, उन्होंने अपने अमृत वाणी के माध्यम से समाज को एकता का संदेश दिया है, उनके अमृत वाणी मानव जाति को जीवन की नई प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों को एकता के सूत्र का पाठ पढ़ाया, हमें सद्गुरु कबीर साहब के अमृत वाणी वचनों को अपने जीवन में उतार कर मानव जीवन को सफल बनाना है, सत्संग के बिना हमारा ये मानव जीवन व्यर्थ है, सद्गुरु कबीर साहब, पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनिनाम साहब, गुरुगोसाई डॉ.भानुप्रताप साहब की असीम कृपा, स्नेह, प्यार हमारे बेमेतरा क्षेत्रवासियों को मिलता आ रहा हैं। पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनिनाम साहब के बताये सत्य के मार्ग में चल के हम सभी को अपने मानव जीवन को सफल बनाना है, तभी हम सब का ये मानव जीवन सफल होगा। इस अवसर पर अजोर सिंह यदु, जितेंद्र यदु, अनिल यदू सद्स्य जनपद पंचायत बेमेतरा, राजकुमार बंजारे, हेमलाल साहू, रामेश्वर साहू, लक्ष्मी नारायन साहू, शैलेंद्र साहू, कमोद साहू, रवि साहू, रामबिलास साहू, जीवरखन साहू, कृष्णा यादव, भोदू यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47