Advertisement

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को

12 अप्रैल से मिलेगें नाम निर्दशन प्रपत्र

25 वर्ष से कम आयु का व्यक्ति नहीं लड़ सकता लोकसभा चुनाव

एक अभ्यर्थी अधिकतम 95 लाख रुपए तक खर्च कर पाएगा

रायपुर// रायपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के बाद से नाम निर्देशन पत्र विक्रय के लिए कलेक्टर कार्यालय रायपुर में उपलब्ध हो जाएगा। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन पत्र 19 अप्रैल तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगें। 20 अप्रैल को नामों की संवीक्षा के बाद नामों की वापसी 22 अप्रैल तक होगी। और 7 मई को रायपुर जिले में तृतीय चरण का मतदान होगा और परिणामों की घोषणा 4 जून तक हो सकेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निर्वाचन के नियमों के अनुसार लोकसभा निर्वाचन का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 25 वर्ष होना चाहिए। इससे कम आयु के अभ्यर्थियों का नामंकन स्वीकृत नहीं किया जाएगा। एक अभ्यर्थी अधिकतम् नाम निर्दशन के अधिकतम् 4 सेट जमा कर सकेगा। नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपना नवीनतम फोटो भी लगाना होगा। नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में अपनी संपत्तियों, देनदारियों एवं आपराधिक पूर्ववृत्त के सम्बन्ध में शपथ पत्र भी संलग्न करना अनिवार्य होगा।

निर्वाचन के नियमों के अनुसार एक अभ्यर्थी अपने चुनाव में निर्वाचन सीमा के अंतर्गत अधिकतम् 95 लाख रुपए तक ही खर्च कर पाएगा। यही नहीं अभ्यर्थी को अपने निर्वाचन खर्च का पूरा हिसाब – किताब भी रखना होगा तथा किए खर्च के बारे में समय – समय पर निर्वाचन व्यय लेखा की जानकारी भी देना होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47