मोटर व्हीकल के 71 प्रकरणों में 21900 रु समन शुल्क

मोटर व्हीकल के 71 प्रकरणों में 21900 रु समन शुल्क

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 9 अप्रेल को यातायात बेमेतरा 13 चालान में 13 व्यक्ति, थाना बेमेतरा 6 चालान में 6 व्यक्ति, थाना नवागढ 7 चालान में 7 व्यक्ति, थाना नांदघाट 8 चालान में 8 व्यक्ति, थाना दाढी 3 चालान में 3 व्यक्ति, थाना साजा 4 चालान में 4 व्यक्ति, थाना बेरला 3 चालान में 3 व्यक्ति, थाना परपोडी 4 चालान में 4 व्यक्ति, चौकी देवकर 4 चालान में 4 व्यक्ति, चौकी मारो 4 चालान में 4 व्यक्ति, चौकी कंडरका 6 चालान में 6 व्यक्ति, चौकी संबलपुर 4 चालान में 4 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 5 चालान में 5 व्यक्ति, कुल 71 वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 71 प्रकरण में कुल 21900 रूपये समन शुल्क लिया गया।
इसी क्रम में 9 अप्रेल को जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना परपोडी 1 प्रकरण में 1 व्यक्ति, थाना नवागढ़ 1 प्रकरण में 5 व्यक्ति, थाना चंदनू 1 प्रकरण में 1 व्यक्ति के खिलाफ धारा 110, 107,116 (3) जा.फौ. के तहत 3 प्रकरण में 7 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
इसी क्रम थाना नवागढ़, बेरला एवं साजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने का कुल 5 प्रकरण में 5 आरोपियो के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं।