Advertisement

ख़रीफ़ हेतु 16000 मीट्रिक टन से अधिक खाद का अग्रिम भंडारण

ख़रीफ़ हेतु 16000 मीट्रिक टन से अधिक खाद का अग्रिम भंडारण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी ख़रीफ़ फसल हेतु जिले के खाद भण्डारण के कुल लक्ष्य 50520 मी.टन के विरूद्ध 16190 मी. टन उर्वरक प्राप्त हो चुका हैं। उप संचालक कृषि मोरध्वज डड़सेना ने बताया कि 12090 मी. टन खाद का भण्डारण समितियों में किया गया है और 853 मी. टन खाद का अग्रिम वितरण कृषकों को किया जा चुका है। डबल लॉक केंद्रों तथा समितियों में 15337 मी.टन खाद उपलब्ध है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि समितियां तत्काल आरओ/डीडी जारी करते हुए कृषकों की मांग के अनुरूप खाद का भंडारण कराएं। साथ ही परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे। किसी भी स्थिति में मार्कफेड के गोदाम में खाद डंप न रहे तत्काल समितियों में परिवहन हो। बीज की कुल मांग 22843 क्विंटल के विरुद्ध ज़िले में 13451 क्विंटल बीज निगम के गोदामों में उपलब्ध हैं।
पिछले 9 अप्रैल को ख़रीफ़ फसल हेतु कृषकों को विक्रय हेतु बीज दर भी राज्य स्तर से जारी हो गया हैैं। शीघ्र ही बीज निगम के द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से कृषकों को धान, अरहर, सोयाबीन व कोदो के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कटऑफ़ डेट के अनुसार ज़िले की समस्त समितियों में बीज भंडारण करने का निर्देश बीज निगम कार्यालय बेमेतरा को दिया गया हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47