Advertisement

चोरों का हौसला बुलंद ठेकेदार मन्ना चक्रवर्ती का दिनदहाड़े दो ट्रैक्टर गिट्टी की कर ली चोरी

चोरों का हौसला बुलंद ठेकेदार मन्ना चक्रवर्ती का दिनदहाड़े दो ट्रैक्टर गिट्टी की कर ली चोरी

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन स्थल से ठेकेदार का दो ट्रैक्टर गिट्टी चोरी कर चलते बने।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत विश्रामपुर के वार्ड क्रमांक पूरा पुराना हाई सेकेंडरी स्कूल चोपड़ा कॉलोनी में सड़क का निर्माण ठेकेदार मन्ना चक्रवर्ती द्वारा कराया जा रहा था बीते रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा दो ट्रैक्टर 20 एमएम गिट्टी कीमत 10,000 रुपए अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली ।आज ठेकेदार मन्ना चक्रवर्ती नियमित रूप से अपने कार्य स्थल पर मजदूरों के साथ पहुंचे तो कार्य स्थल से दो ट्रैक्टर गिट्टी गायब पाया ।अज्ञात चोरों ने बेखौफ हो कर गिट्टी की चोरी कर ली। बताया जाता है कि ठेकेदार बीते दिवस शाम 6 बजे काम कर कार्य स्थल से चले गए रविवार को मजदूरों का न आने से काम बंद था इसका नजायज फायदा उठाते हुए दिनदहाड़े चोरी ने ट्रैक्टर लगाकर दो ट्रैक्टर गिट्टी पर कर दी । आने जाने वाले लोग समझते रहे कि गिट्टी उठाने वाला ठेकेदार के कहने से ही उठा कर ले जा रहा होगा इसलिए आसपास के लोग पूछने कि जरूरत ही नहीं समझी। आज सोमवार को जब ठेकेदार कार्य स्थल पर पहुंचा तो चोरी की सूचना ठेकेदार ने नगर पंचायत विश्रामपुर को दे।
उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत एवं एसईसीएल द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न कॉलोनीयों में निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस पर अज्ञात चोरों की नजर रहती है । गिट्टी एवं निर्माण सामग्री चोरी कर अन्य ठेकेदारों को भी सस्ते कीमत पर बेचने की बात आती रहती है। नशेड़ी युवक साइकिल मोटरसाइकिल में गिट्टी लोड कर भी जरूरतमंदों को पहुंचने के कार्य में लगे रहते परंतु यहां तो दो ट्रैक्टर गिट्टी की चोरी हो जाना साइकिल एवं मोटरसाइकिल चोरों की नहीं है। कोई अज्ञात ठेकेदार ही ही गिट्टी चोरी कर ले जाने का अंजाम दिया है जिसका खुलासा होना जरूरी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47