Advertisement

चोरी गये बाइक सहित आरोपी को साइबर व कोतवाली पुलिस ने पकड़े

चोरी गये बाइक सहित आरोपी को साइबर व कोतवाली पुलिस ने पकड़े

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी मोहर दास चेलक पिता कुंवर सिंह उम्र 50 साल साकिन फरी थाना व जिला बेमेतरा ने 13 अप्रेल को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 अप्रेल को रात्रि 9 बजे लगभग वह अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक CG25D-2036 में शराब भट्टी कोबिया बेमेतरा गया था। शराब भट्टी कोबिया के पास मोटर सायकल को खडी कर शराब खरीद रहा था मोटर सायकल की चाबी गाडी में ही भूल गया था। शराब खरीद कर वापस आकर देखा तो इसकी मोटर सायकल क्रमांक CG25D-2036 कीमती करीबन 20000 रूपये खडी किये हुए जगह पर नहीं था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया हैैं की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी चंद्रदेव वर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा को थाना एवं सायबर स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना कार्यवाही के दौरान बेमेतरा स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में टेमरी के पास घुम रहा है कि सूचना पर गवाहों के साथ मौके पर पहुचकर टेमरी में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद इरफान मेमन पिता स्व. मोहम्मद युनूस मेमन उम्र 30 साल साकिन सिविल लाईन कांजी हाऊस सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार का रहने वाला बताया तथा मोटर सायकल क्रमांक CG25D-2036 को देशी शराब भट्ठी बेमेतरा से चोरी करना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी मोहम्मद इरफान मेमन पिता स्वं. मोहम्मद युनूस मेमन उम्र 30 साल साकिन सिविल लाईन कांजी हाऊस सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार के कब्जे से मोटर सायकल क्रमांक CG25D-2036 कीमती करीबन 20000 रूपये को जप्त, बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी चंद्रदेव वर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, आरक्षक देवेन्द्र साहू एवं अन्य थाना/सायबर सेल स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47