छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

पटना में किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन

रायपुर : पटना में किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री बघेल ने सरई पान के दोने पत्तल में किया भोजन, परोसा गया मुनगा भाजी, सरसों भाजी, डुबकी, चौसेला और लकड़ा की चटनी जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन

हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे- राधादेवी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पटना पहुंचे। वे यहां दोपहर के खाने के लिए पटना के एक आदिवासी किसान अनिरुद्ध प्रताप सिंह के घर पहुंचे। उनकी माताजी राधादेवी और परिवार के सदस्यों ने अक्षत तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवानी की। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से सरई पान के दोने और पत्तल में भोजन किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें खाने में मुनगा भाजी, सरसों भाजी, लकड़ा की चटनी उड़द बड़ा, पुआ, इढ़र,चौसेला और पताल की चटनी परोसा। राधादेवी ने मुख्यमंत्री के आगमन की ख़ुशी को बयां करते हुए कहा कि ‘हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे‘। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और सभी को उपहार भी भेंट किए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!