खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

IND vs AUS : रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में जड़ा पहला शतक , बनाया नया रिकॉर्ड

खेल डेस्क। नागपुर में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने शुक्रवार को मैच की पहली पारी में अपना शतक पूरा किया। हिटमैन ने टेस्ट में 17 महीने बाद शतक लगाया है। पिछली बार उन्होंने सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 127 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के शतक लगाकर रोहित ने इतिहास भी रच दिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

बता दें कि यह उनके करियर का 9वां टेस्ट शतक है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 शतक जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा ने 171 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान वे कई बेहतरीन शॉट खेले और 14 चौके के साथ 2 छक्के भी लगाए। वह तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने टी20 और वनडे में भी शतक जड़ा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कपिल देव को इस मामले में छोड़ा पीछे

रोहित के टेस्ट करियर का यह नौवां शतक है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पहली बार टेस्ट मैच में शतक लगाया है। रोहित भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव से आगे निकल गए हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट में आठ शतक लगाए हैं। हिटमैन ने नौवां शतक लगाकर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और नवजोत सिंह सिद्धू की बराबरी कर ली है। गंभीर ने 58 और सिद्धू ने 51 टेस्ट में नौ-नौ शतक लगाए थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!