छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मणिपुर के साथ स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ का जिक्र करने पर सीएम बघेल को आपत्ति, कहा- यह ध्यान भटकाने के लिए है

रायपुर। मणिपुर के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ का जिक्र बार-बार किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह ध्यान भटकाने के लिए है. छत्तीसगढ़ में जो घटना घटी है, उसकी कोई तुलना मणिपुर की घटना से नहीं की जा सकती है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मणिपुर के साथ छत्तीसगढ़ का जिक्र जानबूझकर किया जा रहा है. जो इलेक्शन गोइंग स्टेट है, उसका नाम लेने के पीछे उद्देश यही है कि एक तीर से दो निशाना लगाया जाए, लेकिन वो असफल हैं. प्रधानमंत्री भी यही कर रहे थे, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम लिए थे. मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन 99 दिन हो गया है उसमें वो कुछ कर नहीं पा रहे हैं.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने कहा कि ह्यूमन राइट ग्रुप मणिपुर नहीं जा रहा बल्कि छत्तीसगढ़ आ रहा है. उनका यहां स्वागत है, लेकिन वो मणिपुर तो जाए. दूसरी बात यह है कि केंद्र सरकार वीडियो वायरल करने वाले को खोज रही है, तो यह गलत दिशा में प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीस सांसद आज मणिपुर रवाना हुए हैं. लोकसभा-राज्यसभा दोनों बाधित है. प्रधानमंत्री को हठधर्मिता छोड़कर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जवाब देना चाहिए.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!