कोरबा : फोरलेन हाईवे निर्माण में लगी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के चैतमा कैम्प के भीतर बड़ा हादसा.. गिट्टी लोड ट्रेलर की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौके पर मौत, ग्रामीण हुए उग्र

कोरबा/चैतमा :- DBL कंपनी के चैतमा स्थित प्लांट के भीतर अर्धरात्रि एक बड़ा हादसा घटित हो गया जिसमें गिट्टी लोड ट्रेलर की चपेट में आकर स्थानीय दो ग्रामीण मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जिस हादसे की जानकारी परिजनों को सुबह दी गई जिसके बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण उग्र हो गए है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जिले की अंतिम सीमा बगदेवा से कटघोरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में इन दिनों फोरलेन डामरीकरण सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। तकरीबन साढ़े आठ सौ करोड़ के सड़क निर्माण का ठेका मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी द्वारा लिया गया है तथा चैतमा में अस्थाई कार्यालय का संचालन के साथ प्लांट भी स्थापित किया गया है। जहां कंपनी द्वारा बाहरी लोगों के अलावा स्थानीय ग्रामीण मजदूरों को भी प्लांट के कार्य मे रखा गया है। बीते मध्य रात्रि करीब 2: 15 बजे गिट्टी लोड एक ट्रेलर क्रमांक- CG 12 S 6187 प्लांट के भीतर पहुँची जहां गिट्टी खाली करने के दौरान स्थानीय चैतमा निवासी कार्यरत मजदूर प्रकाश पिता फिरत चौहान 22 वर्ष व रवि सिंह पिता परमेश्वर राजपूत 19 वर्ष उक्त ट्रेलर की चपेट में आ गए जहां मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को प्रबंधन ने रात भर दबाए रखा और सुबह करीब 7 बजे मृतकों को पाली सीएचसी ले जाने उपरांत परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई जबकि मृतकों का निवास प्लांट से महज 100 मीटर दूर सामने स्थित है। सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि सुबह घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई वे आक्रोशित हो गए और भारी संख्या में कंपनी के भीतर घुसकर दुर्घटनाकारित वाहन को आग के हवाले कर दिया तथा मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट एवं कार्यालय के मुख्य द्वार को घेरकर बैठ गए जो खबर लिखे जाने तक ग्रामीण मौके पर जमे हुए है। पुलिस भी मौके पे उपस्थित है तथा स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]