Advertisement

सीपत के ग्राम डंगनिया खेत में हुए अंधे कत्ल के आरोपी चंद घंटे में हुए गिरफ्तार!

बिलासपुर : सीपत के ग्राम डंगनिया खेत में हुए अंधे कत्ल के आरोपी चंद घंटे में हुए गिरफ्तार!

सीपत थाना पुलिस को सूचना मिली कि प्रार्थी के मामा दौलत राम कौशिक को किसी अज्ञात व्यक्ति ग्राम व्यक्ति द्वारा डंगनिया के कोसमवाडी अमरैया जगसाला रोड किनारे खेत मेढ के पेड में मारकर हत्या कर बांध दिया हैं, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), को दी गई जिस पर उनके द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र घटना स्थल पहुंच कर जांच करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं सीएसपी निमितेश सिंह, एफएसएल एक्सपर्ट,डॉग स्कॉट की टीम एवं फिंगरप्रिंट की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पर इस विशेष टीम द्वारा घटना स्थल एवम् शव का बारीकी से निरीक्षण कर किया गया। मृतक के संबंध में परिजनों ग्रामीणों पूछताछ कर, एवम् मुखबिरो के माध्यम से सूचना संकलन किया गया , जांच में पता चला कि मृतक का जमीन संबंधी विवाद गांव के ही श्याम कश्यप एवं उसके परिवार से है। डॉग स्काट भी घटना स्थल पर निरीक्षण उपरांत संदेही के घर पहुंचा। सभी सूचनाओं के आधार पर समस्त संदेहों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, थाने में लाकर कड़ी पूछताछ की गई , जो आरोपीगणों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया , कि आरोपियो की छोटी बहन मृतक के साथ पत्नी के रूप में रहती थी , जिसका इन लोगों ने विरोध किया था , साथ ही मृतक के साथ इनका जमीन संबंधी विवाद था और लेनदेन भी था जिससे आक्रोशित होकर, मृतक को कल शाम को अकेले पाकर, उनके द्वारा अमृता को डंडे से मारकर एवं रस्सी से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई, और अपने अपराध को छुपाने के लिए उनके द्वारा रस्सी से मृतक को खींचकर पेड़ में बांध दिया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दे सकें। जो आरोपीगणों के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर दिनॉक 26.05.2024 आरोपी श्यामलाल कश्यप पिता वेद प्रसाद कश्यप उम्र 29 साल और – घनश्याम कश्यप पिता वेद प्रसाद उम्र 31 साल, दोनो निवासी खैरा डगनिया थाना सीपत , को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं रस्सी व घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल मोटर सायकल सीजी 10 एआर 4562 किया गया जब्त किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, उप निरी. अजहर एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल, अभय सत्यार्थी, युगल किशोर शर्मा, प्र. आर. प्रफूल सिंह, आरक्षक- प्रदीप सोन, प्रकाश जगत, प्रमोद केंवट, एवं डॉग स्काट मनोज साहू की विशेष भुमिका रही ।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा इस अंधेकत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47