छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ठेकेदार ने नहीं दिया पैसा, तो परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

दुर्ग। Suicide जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घर वालों ने बताया कि वो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक दिन पहले राशन लाने के लिए उसने अपने ठेकेदार से एडवांस रकम मांगी थी। उसने देने से मना कर दिया था। अगली सुबह उसकी लाश घर की परछी में लटकी हुई मिली।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

बता दें कि शिवांस होटल के पीछे नाकापारा निवासी उत्तम साहू 43 वर्ष ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उत्तम की पत्नी गणेशिया बाई ने बताया कि उत्तम हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में मयूरा कंपनी में काम करता था। वो लेबर ठेकेदार विनीत के अंडर में काम करता था। जितना भुगतान ठेकेदार करता था उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था। उसने किसी तरह अपनी बड़ी बेटी ज्योति की शादी कर दी थी। घर में बेटा जितेंद्र 23 वर्ष, उत्तम और उसकी पत्नी रहते थे। पिछले कुछ दिन से घर में राशन खत्म था। इसे लेकर उत्तम काफी परेशान चल रहा था

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

गणेशिया के मुताबिक उसने शुक्रवार को लेबर ठेकेदार विनीत को फोन करके 5 हजार रुपए एडवांस मांगा था। ठेकेदार ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद से वो काफी परेशान थे। शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। तभी रात 2-7 बजे के बीच उत्तम उठा। घर के बाहर बांस और खपरैल से बनी परछी में नाइलोन की रस्सी से फंदा बनाया और उसमें लटक गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!