Advertisement

भीषण गर्मी ने लोगों का जीना किया दुशवार पारा पहुंचा 44 डिग्री

भीषण गर्मी ने लोगों का जीना किया दुशवार पारा पहुंचा 44 डिग्री

लोगों ने किया प्रकृति से खिलवाड़ अब प्रकृति भी अपना खेल दिखाने लगी

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – भीषण गर्मी, सूरज की ताप्ती किरणों , उबलते जल, आग उगलता सूरज से आम जनों को छोड़िए प्रत्यक प्राणियों का जीना हुआ दुश्वार ऊपर से विद्युत वितरण उप केंद्र विश्रामपुर द्वारा डेढ़ घंटे तक विद्युत कि कटौती ने लोगो को घर के अंदर बाहर करने को मजबूर कर दिया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार आज मई का सबसे गर्म दिन रहा पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार पहुंच गया आम आदमी के साथ-साथ पशु, पक्षी व्याकुल नजर आए सबका जीना मुश्किल हो गया । 44 सेंटीग्रेड पारा चढ़ने लोग खुद घरों में दूबकते नजर आए तो वही रहे बिजली विभाग के विद्युत वितरण केंद्र विद्युत काटकर लोगों को न घरों में रहने दिया न बहार।लोग व्याकुल हो कर घर के अंदर बाहर होते रहे बिजली जब 5 बजे बहाल हुई तो लोगों को बड़ी राहत मिली। बताया जाता है कि बिश्रामपुर के 132केवी विद्युत उपकेंद्र से 1.30 घण्टे का आपात शूट डॉउन लिया गया था जिससे । सीई आज एक ने मीटिंग भी करके इस संबंध में सुचना भी जारी कि थी 3:30 बजे से कटा बिजली 5 बजे बहाल हुआ ।डेढ़ डेढ़ घंटे की कटे विद्युत कटौती से लोगों में त्राहिमाम त्राहिमाम मची हुई थी इसके लिए विद्युत विभाग विद्युत वितरण केंद्र में आम उपभोक्ताओं से माफी भी मांगी थी।
वृक्षों की अंधा धुंध कटाई , प्रकृति जल स्रोतों कि पटाई कर अस्तित्व समाप्त कर देने से तापमान में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण है
आज की भीषण गर्मी ने लोगों को इस बात पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि प्रकृति के साथ आप अन्याय करोगे तो प्रकृति भी आपको बक्शने वाली नहीं है । अंधाधुन वृक्षों की कटाई एवं धरती की सीना छलनी करके जगह-जगह सबमर्सिबल पंप लगाना, ताल तलैया ,पोखर, नदी, नाले, कुंए आदि पाट देना से क्या मुसीबते सामने आती है आज का दिन इसका ज्वलंत उदाहरण है। आने वाले दिनों में मनुष्य की आंखें नहीं खुली तो आज का तापमान ने लोगों के गाल पर तमाचा जड़ा है आने वाले समय में लोगो का जान लेने से भी पीछे नहीं हटेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57