Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन को दिया गया प्रशिक्षण

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन को दिया गया प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देशन में मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन तथा सहायक कर्मचारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें स्ट्रांग रूम प्रभारी एवं लाईनमेन को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल आई.टी. आई. पर्री सूरजपुर में 04 जून को आयोग द्वारा नियत समय 08 बजे प्रातः से मतगणना कार्य प्रारम्भ होगा। जिले के विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर की मतगणना 20 राउण्ड में सम्पन्न होगी, जबकि 05 भटगांव और 06 प्रतापपुर की मतगणना 22 राउण्ड तक चलेगी। स्ट्रांग रूम प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस राउण्ड में जिन-जिन मतदान केन्द्रों की मतगणना होनी है, उन्हीं मतदान केन्द्रों की सील्ड कन्ट्रोल यूनिट का कैरी बॉक्स एवं मतपत्र लेखा 17 सी भाग-1 का उठाव स्ट्रांग रूम से हो। जब उपरोक्त सामग्रियों का स्ट्रांग रूम से उठाव होगा तो स्ट्रांग रूम प्रभारी द्वारा संबंधित भृत्य को एक पर्ची दिया जायेगा। संबंधित भृत्य द्वारा मतगणना हॉल में निर्धारित टेबल पर उपरोक्त दोनों सामग्री रखने के बाद टेबल में नियुक्त गणना पर्यवेक्षक से पर्ची में हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे जिसके वापस स्ट्रांग रूम में आकर स्ट्रांग रूम प्रभारी के पास जमा करेंगे। संबंधित लाईनमेन यह सुनिश्चित करेंगे कि स्ट्रांग रूम से निकालकर दोनों सामग्री मतगणना हॉल में सही टेबल पर रखी जाये। जब किसी राउंड की मतगणना, गणना टेबल पर पूर्ण हो जाती है तो संबंधित भृत्य द्वारा मतगणना हॉल से कन्ट्रोल यूनिट के कैरी बॉक्स को लेकर वापस स्ट्रांग रूम में संबंधित मतदान केन्द्र के खांचे में विधिवत रखेंगे। तत्पश्चात् अगले राउण्ड के लिए सील्ड कन्ट्रोल यूनिट का कैरी बॉक्स और मतपत्र लेखा 17 सी भाग 1 निकाली जायेगी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि यदि किसी मतदान केन्द्र में दो कन्ट्रोल यूनिट का प्रयोग हुआ है तो स्ट्रांग रूम प्रभारी उस मतदान केन्द्र के दोनों कन्ट्रोल यूनिट मतगणना हेतु स्ट्रांग रूम से निकाला जाएगा और उसे मतगणना हेतु मतगणना हॉल में संबंधित टेबल पर रखने हेतु भेजा जायेगा। ईव्हीएम से मतों की गणना का सभी राउंड पूरा होने के बाद रैंडमली चयनित पांच मतदान केंद्रों के व्ही.व्ही. पैट पेपर पर्चियों का गणना किया जायेगा। स्ट्रांग रूम प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन मतदान केन्द्रों के पेपर पर्चियों की गणना हेतु चयन हुआ है, उसी मतदान केन्द्र के व्ही.व्ही. पैट मशीन को स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना हाल में गणना मेज पर लाया जायेगा। सभी पांच मतदान केंद्रों के व्ही.व्ही. पैट पेपर पर्चियों के गणना होने के बाद ये मशीनें वापस स्ट्रांग रूम में उस मतदान केन्द्र के लिए बनाये गये खांचे में रख दी जायेगी।
उक्त प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57