Advertisement

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रम

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रम

– विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर दी गई जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर//विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सूरजपुर ज़िले के समस्त ग्रामो के साथ आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के सभी गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूह के महिला, स्टाफ नर्स (एएनएम), आशा, मितानिन कार्यकर्ताओं और अन्य एन.आर.एल.एम. बी.पी.एम,ब्लॉक फेलो, पी.आर.पी की उपस्थिति में आयोजित किया, जिसमे किशोरी बालिकाओं और महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी ग्राम पंचायत के क्लस्टर में महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं के बारे में जागरूक किया एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। जनपद प्रेमनगर के एनएचएम युक्त ग्राम चंदननगर क्लस्टर में 15 ग्राम पंचायतो के एसएचजी, किशोरी बालिकाएं, महिलाओं को बॉयो डिग्रिएबल सेनेटरी पैड का उपयोग और सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई। उपस्थित समुदाय द्वारा मानव श्रृंखला बनकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57