Advertisement

जिला स्तरीय यूथ एवं इको क्लब का मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न

जिला स्तरीय यूथ एवं इको क्लब का मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर//राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के तत्वाधान में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक रोहित व्यास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा के निर्देशन , जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल एवं सहायक संचालक रविन्द्र सिंह देव के मार्गदर्शन तथा सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्री शोभनाथ चौबे के समन्वय से जिला स्तरीय यूथ एवं इको क्लब का मास्टर टेªनर प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रविन्द्र कुमार सिंह देव सहायक संचालक शिक्षा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन के साथ पुष्प अर्पित कर हुआ। सिंह देव ने आज के परिपेक्ष्य में जल और वायु की जटिलताओं पर प्रकाश डालते हुए जल और वायु दोनो को संरक्षित करने पर जोर दिया। आयोजित प्रशिक्षण में विकासखण्डों से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी अपने-अपने विकासखण्डों में जाकर माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले शिक्षकों को यूथ एवं इको क्लब के बारे में प्रशिक्षित करेंगें। आयोजित प्रशिक्षण को सफल बनाने में मास्टर टेªनर श्रीमती लक्ष्मी सिंह शिक्षिका एवं राजीव सिंह व्याख्याता का विशिष्ट योगदान रहा। उन्होंने प्रातः 10ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक अपनी कला कौशल में प्रतिभागियों को बांध रखा था। कार्यक्रम में श्री अमरजीत तिर्की एवं पंचम राम टोप्पो ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57