Advertisement

रुनियाडीह मे समर कैंप का किया गया समापन

रुनियाडीह मे समर कैंप का किया गया समापन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही // प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //बिश्रामपुर- राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन मे क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह मे भी समर कैंप आयोजित की गई। आयोजित समर कैंप के बारे में संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि बच्चों ने योगा, खेलकूद, टेराकोटा, पेंटिंग सहित शैक्षिक कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। विदित हो कि समर कैंप मे योगा सिखाये गये बच्चो मे से चार बच्चों ने संभाग स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता मे स्थान बनाने मे सफल रहे तो वहीं दो बच्चों ने राज्यस्तरीय योगा ओलंपियाड में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करने में सफलता अर्जित की। संस्था के समर कैंप में बच्चों को खेलकूद अन्तर्गत कबड्डी, खो-खो, दौड़, कैरम तथा शतरंज के गुर सिखाया गया तो वहीं टेराकोटा तथा पेंटिंग्स का प्रशिक्षण रामानुजनगर विकासखंड के शास0 पूर्व माध्यमिक शाला दवना के शिक्षक व कुशल प्रशिक्षक नंदकुमार सिंह की देखरेख में सिखाया गया। बच्चो को टेराकोटा अंतर्गत मिट्टी का चयन करना व उसे तैयार करना, मिट्टी से मछली, आम, अमरूद, बत्तख, कलश, गणेश जी, हाथी मुख, गुलदान बनाना व उसे कलर करना, पेंटिंग्स में स्टोन पेंटिंग, स्केच पेंटिंग, वॉटर कलर व पेंसिल कलर से पेंटिंग्स बनाने का कार्य सिखाया गया जिसे बच्चों ने बड़े ही रोचक पूर्वक सीखा एवं बनाया।समर कैंप का भ्रमण राजेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अलख गुणवत्ता मंच बिश्रामपुर व गोपाल राम सूरजपुर जिला प्रभारी बनवासी कल्याण आश्रम जशपुर द्वारा किया गया था, आपने उपस्थित बच्चो को समय का सदुपयोग कर अपने कौशल विकास करने हेतु प्रेरित किया। तेज गर्मी और बच्चो की स्वास्थ्य गत आने वाली समस्या को देखते हुए शासन स्तर से समस्त समर कैंप को अगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए है, जिसके परिपालन मे संस्था मे आयोजित समर कैंप का समापन किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57