Advertisement

बच्चों में सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बच्चों में सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूरजपुर जिले के विकासखंड सूरजपुर में बच्चो के अच्छे स्वास्थ्य,प्रभावशाली संप्रेषण एवं सीखने के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। प्रशिक्षणार्थियों की बैठक व्यवस्था दो कक्षों में की गई,जिसमें बालवाड़ी शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिलाकर कुल 126 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण में मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो गई है। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ियों को प्राथमिक विद्यालयों से संलग्न करके 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए बालवाड़ी की स्थापना की गई है।
बालवाड़ी छोटे बच्चों के विकास के लिए एक विशेष जगह है जो कि स्कूल नहीं है बल्कि स्कूल के लिए बच्चों को तैयार करने की उपयुक्त जगह है। जिसका उद्देश्य बच्चों में अच्छी आदतें डालना व खेल-खेल में पढ़ाई-लिखाई सिखाना है।इसका क्रियान्वयन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया जाना है। नई शिक्षा नीति 2020 तथा एनसीएफ 2022 के अंतर्गत बालबाड़ी हेतु पांच मॉडल तैयार किया गया है जिसमें अर्ली चाइल्डहुड एवं केयर एजुकेशन के अंतर्गत ईसीसीई का महत्व एवं प्रस्तावना, डेली एक्शन प्लान, भाषा, गणित और अंत में मूल्यांकन आधारित प्रशिक्षण आप सभी ने प्राप्त किया।सभी प्रशिक्षार्थी आगामी शिक्षा सत्र से बालबाड़ी के छात्रों पर विशेष ध्यान देते हुए दिए गए प्रशिक्षण के थीम को लागू करें, ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सके एवं जब वे कक्षा पहली में जाएं तो कक्षा पहली के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विकासखंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप चंद्राकर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रशिक्षण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने हेतु कहा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बालवाड़ी शिक्षकों का आपस में सामंजस्य अच्छे से बन जाए इसलिए यह प्रशिक्षण संयुक्त रूप से दिया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षा विभाग से भानु प्रताप बारी एवं प्रवीण राज श्रीवास्तव तथा महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर दीपा बैरागी,विजेता पांडेय,संगीता कुमारी साहू ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी के रूप में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कहानी,नाटक,गीत एवं नृत्य के द्वारा बालवाड़ी में आने वाले बच्चों को किस प्रकार से शिक्षा देनी है उसका प्रेजेंटेशन दिया गया।
इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता अमर कुमार जैन, सूरजपुर विकासखंड के बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े, संकुल समन्वयक गौरी शंकर पांडेय,नेल्सन बेक उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57