Advertisement

घर परिवार को सर्वनाश कर देता है नशा- सुरेन्द्र गुप्ता

घर परिवार को सर्वनाश कर देता है नशा- सुरेन्द्र गुप्ता

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर छत्तीसगढ़//सुरजपुर -नशा से जीवन बर्बाद हो रहा है सुरेन्द्र साहू ये बाते 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र मंडी रोड सुरजपुर में धूम्रपान और तंबाकू से होने वाले हानि के बारे में जागरूक करते हुए कही
। इस दौरान सुरजपुर जिला के समाज कल्याण विभाग उपसंचालक व्ही तिर्की ने तम्बाकू से होने वाली विभिन्न बिमारियों के बारे में जानकारी देते हुए नशा त्यागने कि अपिल किया। और सभी से कहा कि नशामुक्ति केंद्र से वापस जाने के बाद अच्छे से अपना और अपने परिवार का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू के द्वारा तम्बाकू से होने वाली विभिन्न बिमारियों एवं इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। धूम्रपान करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या कैंसर जैसी बीमारी के प्रमुख रूप से कारक है। जिसमें धूम्रपान करने वाले लोगों में हृदय रोग, कैंसर, अस्थमा जैसी जानलेवा गंभीर बीमारी होती है। इस बिमारियों के ईलाज में पैसा बहुत लगता है साथ ही जीवन भी नहीं बच पाता है। आज नशा से जीवन बर्बाद हो रहा है।सुरेन्द्र साहू ने इन जैसी नशे की चीजों पर प्रतिबंध लगाने की छत्तीसगढ़ शासन से मांग की वही यह भी जरूरी है की माता-पिता इस संबंध में अपने बच्चों से खुलकर बात करें तथा बच्चों के दिनचर्या पर भी ध्यान रखें । ईस जागरूकता अभियान में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर द्वारा जिला सरगुजा, मुंगेली, जशपुर, रायपुर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी जगहों पर नशामुक्ति हेतु शपथ करवाया गया। अंत में नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित सभी लोगों ने नशा ना करने का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05