Advertisement

आंधी से ग्रामीणों के छप्पर का सीट उखड़ा बाल-बाल बचा परिवार

आंधी से ग्रामीणों के छप्पर का सीट उखड़ा बाल-बाल बचा परिवार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही// प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिहारपुर- दूरस्थ ग्राम पंचायत उमझर के आश्रित ग्राम जुड़वनिया में आंधी ने भारी तबाही मचाई है। आंधी में कई ग्रामीणों के घर का छप्पर उजड़ गया है। घर का छप्पर उजड़ने से जुड़वनिया निवासी रामरक्षा खैरवार पिता दलसाय खैरवार (33वर्ष), मंजू खैरवार (26 वर्ष), मनीष कुमार (13वर्ष), दलसाय (64वर्ष), रामरतन (26वर्ष), संतरा देवी (22वर्ष) मंगलशिया (11 वर्ष), शिवरतन (23वर्ष), रीता (21वर्ष), रोशनी (उवर्ष) बाल-बाल बचे। आंधी से कच्चे मकान का छज्जा उखड़ गया। इससे मकान तथा छप्पर में लगा सीट उड़कर दूर जा गिरा। इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। तेज हवाओं के कारण घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी से जुड़वनिया निवासी रामरक्षा खैरवार को लगभग 50 हजार रूपए की आर्थिक क्षति हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57