Advertisement

मामूली घरेलू विवाद पर मां की मौत के घाट उतार दी!

मामूली घरेलू विवाद पर मां की मौत के घाट उतार दी!

कलयुगी पुत्र को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर-पिछ्ले 3 जून को ग्राम सुन्दरगंज चौकी लटोरी निवासी सुनील कुमार ने अपनी मॉ शांती को घरेलू बात को लेकर लोहे के एंगल पाईप से सिर में मार दिया था जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया था जो उपचार के दौरान दिनांक 03.06.24 को उसकी मृत्यु हो गई। मामले की मर्ग डायरी प्राप्त होने एवं आरोपी सुनील के द्वारा मारपीट करने से आई चोट से इलाज के दौरान मृत्यु होना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 129/24 धारा 302 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सुनील कुमार पिता फतकू राम उम्र 22 वर्ष निवासी सुंदरगंज को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि घटना के दिन पिता के द्वारा बाहर से घुम कर आए हो कहने पर मॉ के द्वारा भी इसी बात को कहा गया जिस कारण आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का एंगल पाईप जप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरविन्द प्रसाद, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, सुशील मिश्रा, आरक्षक अम्बिका मरावी, कैलू राजवाड़े व मनोज सिदार सक्रिय रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05