Advertisement

क्षेत्रीय कल्याण समिति की उपेक्षा कर मनमाने कार्य करने में जुटी एसईसीएल सिविल विभाग

क्षेत्रीय कल्याण समिति की उपेक्षा कर मनमाने कार्य करने में जुटी एसईसीएल सिविल विभाग

सिविल विभाग कि मनमानी नही चलने देंगे -परमजीत सिंह पम्में

गोपाल सिंह विद्रोही// प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर-हिंद मजदूर सभा के क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य परमजीत सिंह पम्मे ने एसईसीएल विश्रामपुर के महाप्रबंधक से वर्ष 2024 में विश्रामपुर सिविल विभाग द्वारा कराए जाने वाला कार्यों कि सूची
उपलब्ध कराने कि मांग कि है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महाप्रबंधक को लिखें पत्र में श्रमिक नेता परमजीत सिंह पम्मे ने पत्र में उल्लेख किया है वर्ष 2024 में विश्रामपुर क्षेत्र के कुम्दा सहक्षेत्र, रेगा सहक्षेत्र, आमगांव जो सीपी क्षेत्र, अमेरा सहक्षेत्र के साथ ही बिश्रामपुर नगर प्रशासन (सिविल) में माह जनवरी में कौन कौन से सिविल कार्य चल रहे है. कि क्षेत्री कल्याण समिति को अभी तक कोई जानकारी उपलका नहीं कराई गई हैं और न ही विगत वर्ष से कल्याण समिति की बैठक भी नहीं कराई गई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि सिविल विभाग क्षेत्रिय कल्याण समिति को दर किनार कर कोई भी सिविल सम्बंधित जानकारी नहीं देना चाहती है यही नहीं ऐवार्ड किये गये कार्यों की प्रति उपलब्ध कराना भी नही चाहती। पत्र में उल्लेख है कि विश्रामपुर क्षेत्र में चल रहे समस्त सिविल कार्यों की जानकारी व वर्क ऐवाई की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्रिय कल्याण समिति की नियमित बैठक कराई जाय अन्यथा सिविल विभाग के खिलाफ कड़े रुख अपनाए जाएंगे।
एक जून को हुआ एवार्ड अब तक कार्य की शुरुआत नहीं
एसईसीएल के सिविल विभाग ने 1 जून2024 को ही मधुर मजदूर कॉलोनी के आवासीय मकान में नल ,पाइप का फिटिंग करने, पोलंबर रखने का अवार्ड कर दिया है परंतु ठेकेदार द्वारा अभी तक कार्य की शुरुआत नहीं की गई है जिससे आवासीय मकानों में पानी आपूर्ति की परेशानी हो रही है। श्रमिक नेता परमजीत सिंह पम्मे ने बताया कि नल पाइप एवं प्लंबर रखना का ठेका मित्तल पांडे नाम के व्यक्ति को मिला है परंतु अभी तक अपना काम की शुरुआत नहीं की है।
श्रमिक नेता ने बताया कि जिन क्वार्टरो का मजदूरों के नाम किया गया है उन क्वार्टरों का रंग रोगन न होने से उसमें अभी तक कर्मचारी नहीं जा पा रहे हैं। श्रमिक नेता ने बताया कि इस संबंध में स्टाफ ऑफिसर से संपर्क करने पर बेरुखी सी बात करते हैं और कहते हैं कि जब हमारी जरूरत होगी तो हम करेंग।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57