Advertisement

कृषि, सहकारी समिति व क्रेडा की मासिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

कृषि, सहकारी समिति व क्रेडा की मासिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभा कक्ष में कृषि विभाग एवं सहकारी समिति के अधिकारी एवं कर्मचारियों के मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, समितियों में खाद बीज की उपलब्धता भण्डरण वितरण की समीक्षा किया गया। खरीफ फसल के लिये सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा मे उर्वरक एवं बीज का भण्डारण के लिये निर्देषित किया गया। कृषक बंधुओं की सुविधा में ध्यान में रखते हुए पूरे सप्ताह सहकारी सममितियों को खोलने के निर्देष दिए गये। इसके साथ ही कृषि विभाग की योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैण्ड सीडिंग को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत सभी पात्र किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हो इस दिषा में युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देष उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिये गये। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए छुटे हुए लोग आवेदन कर सकें इसके लिए इसका विस्तृत प्रचार प्रसार करने की बात कही गई। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों को समिति के माध्यम से बैंक में जमा कर 07 दिवस के भीतर आवेदन को स्वीकृत कराने को निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू, सहायक संचालक कृषि दुरेश साय पैकरा, आर.एल. भरिया. संतोष जायसवाल, लिवेन खेस व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57