Advertisement

त्वरित व अविवादित राजस्व प्रकरणों को निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्धारित किये गए हैं लक्ष्य

त्वरित व अविवादित राजस्व प्रकरणों को निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्धारित किये गए हैं लक्ष्य

– चिन्हित ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में लगाया जा रहा है शिविर

जिला प्रशासन की क्षेत्र वासियों से अपील चिन्हित शिविर स्थल पर पहुंचकर राजस्व शिविर का लाभ पाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर/आज कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सूरजपुर के समस्त ग्राम पंचायत में राजस्व शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन राजस्व शिविर में नोडल अधिकारी एवं हल्का पटवारी नियुक्त कर राजस्व प्रकरण के त्वरित निराकरण के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से राजस्व के अविवादित प्रकरणों को टारगेट किया जा रहा है, जिनका निराकरण एक निश्चित समय सीमा या मौके पर किया जा सके। चिन्हित ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में अधिकतर स्थानों पर दो पाली में शिविर लगाए जा रहे हैं। राजस्व संबंधी कार्याे के त्वरित निराकरण को दृष्टिगत रखते हुए तहसील ओड़गी, बिहारपुर, भटगांव, भैयाथान, प्रतापपुर, लटोरी, प्रेमनगर, रामानुजनगर के ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर कार्यक्रम समय सारणी अनुरूप आयोजित किया जाएगा। आसपास के क्षेत्रवासी इन शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा ले सके इसके लिए लोकल स्तर पर इसकी मुनादी भी कराई जा रही है। इसके साथ ही अन्य माध्यमों से भी वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की आमजन से अपील है कि क्षेत्रवासी अपने राजस्व संबंधित प्रकरणों के साथ चिन्हित शिविर स्थलों पर पहुंचकर राजस्व शिविर का लाभ पाएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57