Advertisement

एफएलएन प्रशिक्षणार्थियों एवं विद्यालय ने संयुक्त रूप से मनाया स्वच्छता त्योहार

एफएलएन प्रशिक्षणार्थियों एवं विद्यालय ने संयुक्त रूप से मनाया स्वच्छता त्योहार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// सूरजपुर बिश्रामपुर-सूरजपुर विकासखंड में प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों हेतु विकासखंड स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन 10 जून से किया जा रहा है जिसके तहत आज द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। शिक्षकों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए
विकासखंड को 3 जोन में बांटा गया है तथा प्रत्येक जोन में 15 से 16 संकुलों के शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से 4-4 दिन का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है।
उक्त प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के अंतिम दिन में प्रशिक्षणार्थियोंं ने जोन- 2 के अंतर्गत स्थापित प्रशिक्षण केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मिलकर शाला परिसर की साफ सफाई में अपना योगदान दिया और उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गयी। जिसमें 60 प्रशिक्षणार्थियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।
इस स्वच्छता कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य आशीष कुमार भट्टाचार्य, पूर्व वरिष्ठ व्याख्याता रतिपाल मिश्रा, अमर कुमार जैन, संकुल समन्वयक गौरी शंकर पांडेय, संतोष उपाध्याय, संकुल मास्टर ट्रेनर शिव सिंह, त्रिलोखन राजवाड़े सहित कन्या विद्यालय सम्मिलित हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57