Advertisement

पाली महोत्सव 2026: तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर-एसपी ने किया आयोजन स्थल निरीक्षण

पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर व एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

कोरबा, 13 फरवरी 2026।दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक और समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


मंच, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बैरिकेडिंग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु मंच पर सभी आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की सुविधा, तथा स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था रखने पर विशेष जोर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिव आरती, दीपोत्सव और साइकिल रेस की तैयारियों की समीक्षा

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः आयोजित होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं सायंकाल शिव मंदिर घाट पर होने वाली भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी ली और कार्यक्रम को व्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस — एसपी सिद्धार्थ तिवारी

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


ये अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47