Advertisement

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज

कोरोना संक्रमण की तीव्रता को रोकने टीका लगवाने लोगों से की अपील

रायपुर, 26 जून 2021संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। स्टाफ नर्स सुश्री सीता साहू ने मंत्री श्री भगत को कोविशील्ड की दूसरी खुराक लगायी। मंत्री श्री भगत ने टीका लगवाने के बाद कहा कि कोरोना संक्रमण की तीव्रता को रोकने के लिए शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर सभी पात्र लोगों को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स सहित सभी पात्र लोगों को प्राथमिकता क्रम में निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करायें।
संस्कृति मंत्री भगत ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के दिशा-निर्देशों का सभी लोग कड़ाई से पालन करें। अनावश्यक बाहर न निकलें, मास्क अनिवार्य रूप से पहने, साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें, भीड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें और अपना कोविड जाँच अवश्य करायेें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47