Advertisement

स्मार्ट सिटी रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाने पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने रायपुर को दी बधाई

रायपुर 26 जून 2021नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने स्मार्ट सिटी अंतर्गत डाटा मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क (डीएमएएफ) रैंकिंग में रायपुर को टॉप 10 में जगह बनाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि आम नागरिकों की बदौलत ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ राज्य ने उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता, पीएम आवास-मोर जमीन मोर मकान, म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी हमारे राज्य को पुरस्कार मिल चुका है।
मंत्री डॉ डहरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी राजधानी स्वच्छ और सुंदर बन रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से न सिर्फ रायपुर का स्वरूप बदला है। आम नागरिकों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी बेहतर कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के माध्यम से आने वाले दिनों में भी रायपुर में बहुत से कार्य होंगे और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने इस उपलब्धि पर अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमनागरिकों को बधाई दी है। गौरतलब है कि कल आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 6 साल पूरा होने पर रैंकिंग की घोषणा की गई। रायपुर स्मार्ट सिटी ने क्लाइमेट स्मार्ट सिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क की जारी रैंकिंग में थ्री स्टार रेटिंग एवं डाटा मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क की रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाई है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57