Advertisement

करोना टीका करण महाअभियान में 75हजार के लक्ष्य को पार कर दोहरा शतक मार रायगढ़ ने रचा इतिहास डेढ़ लाख के करीब लगा टीका…

कोरोना को मात देने लक्ष्य से ज्यादा डेढ़ लाख के आस पास लगा उम्मीद का टीका

महा टीकाकरण अभियान में जिले के 01 लाख 43 हजार  554  लोगों ने टीका लगवाकर रचा इतिहास

*रायगढ़ शनिवार का दिन रायगढ़ जिले के लिए इतिहास में दर्ज हो जाने का दिन रहा। महा टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 01 लाख 43 हजार 554 लोगों ने एक ही दिन में टीका लगवाकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में कोरोना को मात देने अपनी अलग पहचान बनाई है।

रायगढ़ जिले में सुबह 7 बजे से ही हलचल शुरू हो गई थी। 18 वर्ष की आयु कर चुके युवा, महिलाएं अपने गली-मोहल्लों की टोलियों के साथ हाथ में आधार कार्ड या राशन कार्ड लेकर घरों से निकल रहे थे। सभी के चेहरे में मतदान के दिन वोट डालने जैसा एक उत्साह था, यह उत्साह देखते ही बन रही थी, उत्साह मतदान का नहीं बल्कि अपने समाज को कोरोना मुक्त करने टीका लगवाने का उत्साह था। कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में जिले में एक साथ शनिवार को महा टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के लिए 75 हजार लोगों को एक ही दिन टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लोगों में कोरोना को मात देने का जज्बा इतना था कि दोपहर 3 बजे तक कोरोना टीका का प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 75 हजार के पार हो चुकी थी और यह शाम होते-होते डेढ़ लाख के आस पास हो गई। जिले के लोगों ने कोरोना सुरक्षा कवच महा टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आलम यह था कि जिले के लोगों ने वैक्सीनेशन सेंटर में मतदान की तरह घंटों लाइन में लगकर कोरोना का टीका लगवाया। इधर सुबह से ही जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य अमला, राजस्व अमला के अधिकारी-कर्मचारी  मितानिन  लोगों को कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहे थे। कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में महा टीकाकरण अभियान में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई  परिणाम रहा कि रायगढ़ शहर ने एक ही दिन में  डेढ़ लाख के आस पास कोरोना टीकाकरण करने का रिकार्ड बनाया। महा टीकाकरण इस अभियान में सभी लोगो का विशेष योगदान रहा

इस महा अभियान में 18+44 लोगो में 16प्रतिशत लोगो का वैक्सिनेशन होने का अनुमान लगाया गया जो आज का दिन रायगढ़ के लिए ऐतिहासिक माना जायेगा  इस कार्यक्रम में सभी लोगो का विशेष योगदान रहा है यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से ही सफल हो पाया है इसे सफल बनाने में जिला प्रशासन सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता है…

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47