छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत!

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महासमुंद/ कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 13 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम जोबा के मृतक लव कुमार साहू, ग्राम नांदगांव के मृतक श्री जनकराम चेलक, बसना विकासखण्ड के ग्राम छिर्राबाहरा के मृतक श्री परसराम सिदार और ग्राम उड़ेला की मृतिका ओनिका रात्रे, सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम केन्दूढार के मृतक श्री नान्हू राम साहू एवं विकासखण्ड कोमाखान के ग्राम घोयनाबाहरा के मृतक समीर ठाकुर के निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम भीखापाली की मृतिका गौरी कोसरिया और तुषार कोसरिया एवं बसना विकासखण्ड के ग्राम रंगमटिया के मृतक सुदर्शन बरिहा तथा आग से जलने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम धनसुली की मृतिका जुगेश्वरी, ग्राम सिंघौरी के मृतक श्री प्रभुलाल चेलक, विकासखण्ड कोमाखान के ग्राम कुसमी की मृतिका श्रीमती मुजू ठाकुर तथा गाज गिरने से मृत्यु होने पर बसना विकासखण्ड के ग्राम भंवरचुंवा के मृतक पुनेश यादव के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!