Uncategorized

मैनपाट महोत्सव के दूसरा दिन

मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर भोजपुरी गायक खेसारी लाल और छत्तीसगढ़ की बिटिया आरु साहू के गीतों पर थिरका सरगुजा, गजल गायक कुमार सत्यम के गीतों ने बांधा समां

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ख्यात कलाकार अमन अक्षर सहित स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर 25 फरवरी 2024/ मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन लोगों में और अधिक उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे। मंच पर थिरकते बच्चों और कलाकारों के साथ आम जन ने भी सुर से सुर और कदम से कदम मिलाए। मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल के भोजपुरी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे, खेसारी लाल के स्टेज पर पहुंचते साथ लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम के गजलों तुम्हारी दौलत नई नई है… याद याद याद, बस याद रह जाती है, से समा सुरमई हुआ। छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू के गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।
ख्यात कलाकार अमन अक्षर ने रामभक्ति से भरा काव्य पाठ किया। स्थानीय कलाकारों में आयुष नामदेव, हर्ष पुरी तथा जसमीत कौर के गीतों ने लोगों को आयोजन स्थल में बांधे रखा। वहीं गीत-संगीत के साथ विभिन्न पारम्परिक नृत्यों पर लोग थिरके। कठपुतली नृत्य, सम्बलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप द्वारा दुलदुली नृत्य, बुधमन सन्यासी की टीम के द्वारा नगपुरिहा गीत एवं नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!