मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी!

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर // महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आदिवासियों के जननायक बिरसा मुंडा को भी नमन किया |

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज का दिन आदिवासी भाई बहनों की संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आदिवासी हमारे समाज के अंगभूत घटक हैं। उनकी धरोहर जल, जंगल और जमीन के रक्षक के रूप में आदिवासी जाने जाते हैं |

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार मिलकर जनजाति समाज के लिए चौमुखी विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है | हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा में जो बजट प्रस्तुत किया है उसमें प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की ऐतिहासिक व क्रांतिकारी घोषणा की है। जिससे देश के 63 हजार ग्रामों के 5 करोड़ आदिवासी परिवार लाभान्वित होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के भी हमारे आदिवासी भाई-बहन शामिल हैं |