Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल के निर्देश पर जनदर्शन प्रकरण का हुआ त्वरित निराकरण

कलेक्टर अग्रवाल के निर्देश पर जनदर्शन प्रकरण का हुआ त्वरित निराकरण

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बलीराम को पेंशन सत्वों का हुआ भुगतान

पेंशन प्रकरण निराकृत होने पर प्रधान पाठक ने जिला प्रशासन का जताया आभार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //कलेक्टर दीपक अग्रवाल के पहल से जनदर्शन के आवेदन के त्वरित निराकरण के फलस्वरूप सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बलीराम साहू को पेंशन सत्वों का लाभ मिल गया है। उनका पेंशन प्रकरण निराकृत कर पेंशन अदायगी आदेश पीपीओ सहित सेवानिवृत्ति सह उपादान जीपीओ से लाभान्वित कर दिया गया है। कलेक्टर की पहल से अब प्रधान पाठक श्री साहू को नियमित रूप से मासिक पेंशन की राशि प्राप्त हो सकेगी। जनदर्शन में दिए आवेदन के त्वरित निराकरण से प्रधान पाठक श्री साहू ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार जताया है। जिला कोषालय अधिकारी पीसी खल्को ने बताया कि प्रधान पाठक श्री साहू का पेंशन प्रकरण प्रक्रियाधीन था। इसमें आवश्यक पहल करते हुए प्रकरण के निराकरण के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए उन्हें पेंशन सत्वों का लाभ दिला दिया गया है।
दरअसल प्रति सप्ताह संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष प्राथमिक शाला कोलिहाटांड के सेवानिवृत्त प्रधानपाठक बलीराम साहू ने पेंशन सत्वों का लाभ नहीं मिलने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने सेवानिवृत्ति की राशि सहित पेंशन लाभ दिलाने आवेदन किया था। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आवेदन पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए मामले के त्वरित निराकरण के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पश्चात जिला कोषालय अधिकारी द्वारा पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका पेंशन सहित उपादान राशि का भुगतान कर दिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57