छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

अंधे कत्ल की गुत्थी को विश्रामपुर पुलिस ने सुलझायी प्रेमी प्रेमिका मिलकर किये थे अधेड़ की हत्या

अंधे कत्ल की गुत्थी को विश्रामपुर पुलिस ने सुलझायी प्रेमी प्रेमिका मिलकर किये थे अधेड़ की हत्या

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्लास्टिक की बोरी में भर कर पोखरी खदान में फेंकी थी लाश

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर-हत्यारों द्वारा हत्या कर पोखरी खदान में प्लास्टिक की बोरी मे भरकर कर फेकी गई लाश के मामले को विश्रामपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार गत दो मई को ग्राम कमलापुर खदान पोखरी के पानी में लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय का शव मिला सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां एक बोरी में शव पड़ा मिला। सूचना देने वाला सुमरत राजवाड़े की मौखिक सूचना पर विश्रामपुर पुलिस मामला शून्य में मर्ग कायमी कर शव पंचनामा कराया। मृतक का भाई पुलिस को बताया बताया कि इसका बड़ा भाई सुन्दर साय की पत्नी का देहांत हो गया है, 30 अप्रैल को भतीजा श्यामनगर आकर बताया कि पिता घर में नहीं है जिसकी पता तलाश करने के दौरान 2 मई को कमलापुर के खदान पोखरी में सुन्दर साय का शव प्लास्टिक बोरी में बंद हालत में पाया गया, कोई अज्ञात व्यक्ति भाई को हत्या कर प्लास्टिक बोरी में बांध कर शव को फेक दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 81/23 धारा 302, 201, 34 भादसं. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा मामले की बारीकी से विवेचना की गई। विवेचना के दौरान गवाहों के कथनों से पाया गया कि भगमेन बाई का सोमार साय राजवाड़े से प्रेम संबंध चल रहा था इसके पूर्व मृतक सुन्दर साय का भी प्रेम संबंध भगमेन से चला आ रहा था। दोनों भगमेन के घर आना-जाना करते थे।
जिसके बाद संदेही सोमार साय व भगमेन से घटना के बारे में पूछताछ करने पर टालमटोल करते रहे, कड़ाई से पूछताछ पर बताए कि 25 अप्रैल के रात्रि में सुन्दर साय भगमेन के घर आया दरवाजा खटखटाया तो वह अपनी घर से निकली तो सुन्दर मुर्गा और शराब रखा था उसने कहा कि पण्डाल के पास खाते पीते है, इसके पश्चात् भगमेन ने सोमारसाय को फोन कर वहां बुलाया, तीनों वहां खाए-पीए इसी दौरान सोमार साय व सुन्दर साय में भगमेन के यहां आने-जाने की बात को लेकर झगड़ा-विवाद हो गया इसी दौरान सोमार साय ने सुन्दर को पटक दिया और हाथ मुक्का से मारपीट किया जिस कारण वह छटपटाने लगा। हल्ला करने पर भगमेन उसका हाथ पकड़ ली और मुंह को दबा दी जिस कारण सुन्दर की मृत्यु हो गई। हत्या के बाद सोमारसाय एक प्लास्टिक बोरी लेकर आया और बोरी में सुंदर के शव को भरकर कमलापुर के खदान पोखरी में फेक दिया। मामले में आरोपी सोमार साय राजवाड़े पिता रूप नारायण राजवाड़े उम्र 26 वर्ष निवासी कमलापुर व भगमेन बाई पति सुकुल उम्र 40 वर्ष निवासी कमलापुर, थाना विश्रामपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, निरीक्षक अनिता प्रभा मिंज, एएसआई सोहन सिंह, रंजीत सोनवानी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, अविनाश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अगाथा लकड़ा, पुष्पा रवि, आरक्षक दीपक दुबे, ललन सिंह, योगेश्वर कंवर, मनोज शर्मा, हेरमेन टोप्पो, उमेश राजवाड़े, रविशंकर पाण्डेय, महिला आरक्षक तेरेसा तिग्गा, पिंकी सोनवानी सक्रिय रहे।

Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!