छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

तीजा त्यौहार पर रेल रद्द होने से महिलाएं परेशान: वंदना राजपूत

तीजा त्यौहार पर रेल रद्द होने से महिलाएं परेशान: वंदना राजपूत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर//प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में लगातार ट्रेनें रद्द करना एक परंपरा हो गया है, खासकर त्योहारों में। महिलाएं पूरे वर्ष तीजा पर्व का इंतजार करती हैं, जिसमें वे अपने मायके जाते हैं। भाजपा सरकार के दौरान 15 ट्रेनें फिर से रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, ट्रेनों का रूट बदल गया है, जिससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रेल सबसे सस्ता विकल्प है। तीज के सप्ताह भर पहले आने जाने के टिकट बुक करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार की असफल नीति के कारण तीज पर रेल सेवा रद्द है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कुछ नहीं कहा। भाजपा के लोकसभा सांसद ने पहली बार संसद में रेल से संबंधित समस्याओं का उल्लेख किया था, लेकिन उनकी पार्टी के सांसदों की बातों को ही नहीं सुना गया।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में, हर वर्ग महंगाई से पीड़ित है। कारण यह है कि बेलगाम में महंगाई के कारण ट्रेन ही एकमात्र साधन है, इसलिए मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए प्राइवेट गाड़ी चलाना एक सपना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा की मोदी सरकार ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे बंद करने की योजना बना रही है। रेलवे भी बाद में अंबानी को बेच देगा। भाजपा नेता गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों से इतना घृणा क्यों करते हैं? तीजा के त्यौहार में महिलायें अपने मायके रेल के निरंतर रद्द होने के कारण नहीं जा पाती हैं। सरकार इतनी क्रूर नहीं है। मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों में रहने वाली महिलाओं की खुशियों को भी देखना चाहिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!