छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया भाण्डा फोड़!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया भाण्डा फोड़!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

तस्करी करते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुड़े तार

दुर्ग जिले मे गांजा तस्करी के हर कड़ी पर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार
जप्त हुए 45 किलोग्राम गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’
स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

गांजा तस्करी का वित्तीय जॉच करते हुए आरोपियों के
बैंक एकाउन्ट को होल्ड करवाया जा रहा है

राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के
सहयोग से कार्यवाही की गई, जिसकी विवेचना जारी है

दुर्ग आईजी श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में दुर्ग एसपी
श्री जितेन्द्र शुक्ला की कार्यवाही

रायपुर//5 सितंबर को दोपहर 2.20 बजेे मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि ओड़िशा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी. सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है और पिन्तू नामक लड़का जिसकी हाईट छोटी है और वह नीला कलर का लोवर, जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरा कलर का टी-शर्ट पहना है, जो उक्त गांजा की रखवाली कर गांजा को अवैध रूप से गांजा बिक्री पिन्तू कुमार साहनी एवं जी. सरोजनी दोनांे मिलकर कर रहे है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू, हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनीक, महिला आरक्षक श्रेया राजपूत एवं गवाहों के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुंचकर रेड कार्यवाही किये। मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. जी. सरोजनी 2.पिन्तू कुमार साहनीं मिले। चेक करने जी. सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक-पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम, 08 किलो 530 ग्राम, 06 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाइल फोन एवं वहीं पर रखे एक पीला, काला, नीला, सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुड़िया में लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई। दोनों के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी, अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो गांजा लेकर अपने चार पहिया वाहन दो सफेद रंग के कार में गांजा रखा है। इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह ओड़िशा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रूपए देना बताये। ए.बी. साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमत 6,00000 रूपये में ओड़िशा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवाते थे। ऐ.बी. साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें ए.बी. साहनी व अजय साहनी झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया। तौल करने पर 03 किलो 370 ग्राम गांजा एवं 02 नग मोबाईल फोन मिला एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमत 6,00000 रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक विमल पान मसाला झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकालकर पेश करने पर 03 किलो 380 ग्राम गांजा झोला सहित अखबार में लपेटा हुआ गांजा मिला।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमत 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमत 01 लाख रूपये जुमला कीमत 17.5 लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। कार्यवाही में इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव और नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Sundar Baghel

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!